Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Accident: ब्रेक फेल बस ने 8 गाड़ियों को मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत
Uncategorized

Accident: ब्रेक फेल बस ने 8 गाड़ियों को मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत

ब्रेक फेल बस ने 8 गाड़ियों को मारी

भोपाल के बाणगंगा सिग्नल पर हुआ दर्दनाक हादसा

Accident: भोपाल(ई-न्यूज)। एक बस के ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई और 8 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक डॉक्टर की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बाणगंगा सिग्रल पर हुई।


बस के अगले हिस्से में फंस गई थी स्कूटी


वीडियो में दिख रहा है कि रेड सिग्नल के दौरान बाणगंगा चौराहे पर गाड़िया आकर रुकीं। इसी दौरान एक स्कूल बस पीछे से तेज रफ्तार में आई और आगे खड़ी गाड़ियों को कुचलते हुए बढ़ गई। बस के ठीक सामने खड़ी स्कूटी पर बैठी युवती उसकी टक्कर से उछली। वह स्कूटी समेत बस के अगले हिस्से में फंस गई। करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद स्कूटी बस के अगले हिस्से से निकली तो युवती अगले पहिए के नीचे आ गई।


हटो-हटो चिल्ला रहा था बस ड्राइवर


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिग्नल पर 10-12 वाहन खड़े थे। इसी दौरान पीछे से स्कूल बस आई। उसका ड्राइवर हटो-हटो चिल्ला रहा था। कुछ ही सेकंड्स में बस लोगों को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। बस ने जिस कार को टक्कर मारी, वो कार झटके से दूसरी कार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। इससे दूसरी कार के सामने खड़े बाइक सवार को भी टक्कर लगी।


नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था फिटनेस


जिस स्कूल बस से हादसा हुआ, उसका फिटनेस नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था। इसके बाद भी इसे सडक़ पर चलाया जा रहा था। भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि यह बस आईपीएस स्कूल में रजिस्टर्ड थी। संबंधित को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी कि बस सडक़ पर क्यों चल रही थी? उन्होंने कहा कि अनफिट वाहन सडक़ पर चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अपराध है। हम इस पर नियमानुसार कार्यवाही करेंगे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...