Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: श्रद्धालुओं की कार पलटने से 4 घायल
Uncategorized

Accident: श्रद्धालुओं की कार पलटने से 4 घायल

श्रद्धालुओं की कार पलटने से

नगरकोट पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

Accident: मुलताई। श्रद्धालुओं की कार पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर नगरकोट पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह सोमनाथ से लौट रहे श्रृद्वालुओं का वाहन दुघर्टनाग्रस्त होकर पलट गया। कार में सवार 4 लोग घायल हो गए जिन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन नागपुर उपचार के लिए ले गए हैं। बताया जाता है नागपुर निवासी सागर पिता विनोद 40 साल, सुमन अमरसिंह 52 साल, निर्मला विनोद 56 साल, विनोद मनोहर 62 साल सोमनाथ से दर्शन कर अपने घर नागपुर लौट रहे थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इनकी कार नगरकोट पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगातार तीन पलटी खा गई। दुघर्टना के दौरान कार के एयरबेग नहीं खुल पाए जिसके चलते कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन नागपुर लेकर रवाना हो गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...