Sunday , 26 January 2025
Home Uncategorized Crowd: तीन आधार केंद्र बंद होने से लग रही भीड़
Uncategorized

Crowd: तीन आधार केंद्र बंद होने से लग रही भीड़

तीन आधार केंद्र बंद

आधार अपडेट कराने के लिए 1 केंद्र पर लग रही भीड़ 

Crowd: मुलताई। नगर में शासन के निर्देशानुसार खोले गए 3 आधार केन्द्रों पर आधार नहीं बनने एवं सुधार कार्य नही होने से लोग परेशान हो रहे है। नगर पालिका कार्यालय परिसर में संचालित आधार सेवा केन्द्र करीब 2 माह से बंद है जबकि सरकारी अस्पताल एवं कृषि उपज मंडी में संचालित आधार केन्द्रों पर नए आधार नहीं बन रहे है। वहीं आधार में सुधार भी नहीं हो रहा है। आधार केन्द्र के संचालको का कहना है प्राधिकरण से ही नए आधार बनाने एवं आधार में सुधार करने की प्रक्रिया सर्वर में ही बंद बता रही है। उनके केन्द्रो पर सिर्फ मोबाईल नंबर अपडेट हो पा रहे है। सिर्फ लोक सेवा केन्द्र पर संचालित केन्द्र पर ही आधार सुधार एवं छोटे बच्चो के आधार अपडेट हो रहे है। जबकि आधार अपडेट कराने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो लोग आधार केन्द्रो के चक्कर लगाकर वापस जा रहे है।


परेशान हो रहे नागरिक


आधार सुविधा नही मिल पाने से लोग परेशान है। जबकि दूसरी ओर देखा जाए तो वर्तमान समय में आधार कार्ड एक अतिआवश्यक दस्तावेज बन चुका है जिसके बिना किसी भी व्यक्ति के कोई भी शासकीय कार्य नहीं हो पा रहे है। इसके चलते लोग प्रतिदिन आधार केंन्द्रों पर पहुंच रहे है लेकिन सुविधा नहीं मिल पाने से आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यारन नही होने से आधार बनाने की एवं अपडेट करने की प्रक्रिया में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हर शासकीय कार्य में उपयोग होता है आधार


आधार कार्ड वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण दस्तारवेज बन चुका है जिसके बिना कोई भी कार्य अधूरा रहता है। आधार के बिना व्यक्ति की पहचान भी नहीं हो पाती है। आधार कार्ड के बिना बैंक खाते संचालित नहीं हो पाते है। वहीं आधार से शासकीय सेवाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के साथ-साथ समस्त शासकीय कार्य प्रमाण पत्र बनाने से लेकर हर कार्यों में आधार की आवश्यतकता होती है। लेकिन नगर में आधार अपडेट एवं छोटे बच्चों के नए आधार बनाने के केन्द्रे संचालित नहीं होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


नपा परिसर में दो माह से बंद है केंद्र


नगर में नगर पालिका परिसर में आधार केन्द्रो संचालित था। इस आधार केन्द्र पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचते थे। लेकिन बीते 4 अक्टूबर से नगर पालिका परिषद में स्थित आधार केन्द्र बंद हो चुका है। इसके बाद प्रतिदिन सैकड़ो लोग आधार बनाने के लिए यहां पहुंच रहे है। काम नहीं होने से लोगो को आधार दुरूस्ती के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल परिसर एवं कृषि उपज मंडी में संचालित आधार केन्द्रों पर आम जनता के आधार दुरूस्ती के कार्य नहीं हो पा रहे है। अस्पताल परिसर में संचालित आधार केन्द्र के संचालक जितेन्द्र साहू ने बताया उनके आधार केन्द्र पर आधार में त्रुटि सुधार का कार्य नहीं हो पा रहा है। सिर्फ आधार कार्ड धारक का पता एवं मोबाईल नंबर ही अपडेट हो पा रहा है। इसी तरह कृषि उपज मंडी में भी आधार में त्रुटि सुधार नहीं हो पा रहा है। जबकि नगर पालिका का आधार केन्द्र ही करीब 2 माह से बंद है। जिससे सिर्फ लोक सेवा केन्द्र में ही आधार में सुधार हो पा रहा है। जिससे लोक सेवा केन्द्र में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे है। लेकिन भीड़ अधिक होने से उनके कार्य नहीं हो पा रहे है। मूल रूप से ग्राम बघौली बुजुर्ग निवासी संतोष देशमुख जो कि वर्तमान में इन्दौर में रहते है उन्हें आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए नगर पालिका परिसर में पहुंचे लेकिन आधार केन्द्र बंद मिला। ग्राम सेन्दूरजना निवासी बेबी देशमुख अपनी मां सोना बाई मानकर के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अस्पताल परिसर में स्थित आधार केन्द्र पर बैठी थी लेकिन आधार केन्द्र बंद था। वहीं ग्राम शेरगढ़ निवासी रविन्द्र साहू अपनी 6 माह की बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए अस्पथताल परिसर में पहुंचे लेकिन आधार केन्द्र बंद था।


ग्रामों में नहीं है आधार केन्द्र, मुलताई आते है ग्रामीण


क्षेत्र के ग्रामों में शासन की ओर से आधार केन्द्र की सुविधा या शिविर की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को आधार में सुधार, अपडेट अथवा नए आधार बनवाने के लिए मुलताई आना होता है। जहां एक ओर प्रत्येक शासकीय योजना में आधार कार्ड जरूरी हो गया है वही दूसरी ओर शासन की ओर से सुविधा नहीं मिल पाने के कारण लोगो को भटकना पड़ रहा है। वर्तमान समय में जमीन बेचने एवं खरीदने के लिए भी आधार आवश्यक कर दिया गया है जिसके कारण सही नाम नहीं होने अथवा आधार नहीं होने की दशा में लोग भूमि खरीदने एवं विक्रय करने का कार्य नहीं कर सकते है। आधार की आवश्यकता को देखते हुए शासन को चाहिए कि वह नगर सहित सभी ग्रामों में समय समय पर शिविर का आयोजन करें। वही नगर में अधिक से अधिक केन्द्र खोले जिससे लोगो को आधार में सुधार के लिए भटकना ना पड़े ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Maha Kumbh: प्रयागराज महाकुंभ में मध्यप्रदेश सरकार का “एकात्म धाम शिविर”

Maha Kumbh: मध्यप्रदेश सरकार के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने प्रयागराज...

Fire: 3 मंजिला इमारत में आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Fire: भोपाल के खानूगांव इलाके में शनिवार सुबह 8 बजे एक तीन...

Sampada Portal: सम्पदा पोर्टल-2.0 में तकनीकी खामियों से रजिस्ट्री प्रक्रिया में दिक्कतें

Sampada Portal: मध्यप्रदेश में हाल ही में लॉन्च किए गए सम्पदा पोर्टल-2.0...