Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Accident: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत: खेत से भुट्टे लाते समय हुआ हादसा
Uncategorized

Accident: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत: खेत से भुट्टे लाते समय हुआ हादसा

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत: खेत

Accident: आठनेर (बैतूल)। जिले के आठनेर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से भुट्टे लाते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले आठनेर सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवशंकर तांडिलकर (45) निवासी आठनेर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें शिवशंकर नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने निकाला ट्रैक्टर के नीचे से

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद शिवशंकर को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सिर और सीने में गंभीर चोटें

डॉक्टरों के अनुसार, घायल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। हादसे से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...