Sunday , 17 May 2026
Home Uncategorized Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 20 वर्षीय युवक की मौत
Uncategorized

Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 20 वर्षीय युवक की मौत

बैतूल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा

Accident: बैतूल। बैतूल-इंदौर हाईवे पर देवगांव जोड़ के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय प्रकाश मंसू उइके की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रकाश बाइक से जा रहा था, तभी शराब के नशे में धुत अन्य बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रकाश मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रकाश बोदी जूना वाणी का निवासी था और एक स्थानीय वाटर पार्क में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए पढ़ाई छोड़कर नौकरी करने लगा था।

वाटर पार्क संचालक के अनुसार प्रकाश मेहनती और जिम्मेदार कर्मचारी था। वह साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारियां निभाता था। पिछले दो दिनों से गार्ड की अनुपस्थिति के कारण वह स्वयं गेट पर चौकीदारी कर रहा था और हादसे की रात भी ड्यूटी के लिए ही घर से निकला था।

खेड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश सरेआम ने बताया कि अस्पताल चौकी से मर्ग डायरी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जबकि आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसे हिरासत में लेने की कार्रवाई जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...