Wednesday , 9 July 2025
Home Uncategorized Dowry: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया
Uncategorized

Dowry: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

दहेज के लिए विवाहिता

Dowry: धौलपुर(ई-न्यूज)। दहेज की कु्रप्रथा को खत्म करने के लिए तमाम जागरूकता की बात तो की जाती है लेकिन अभी भी विवाहिता दहेज की बलि चढ़ रही है। दहेज के लालचियों द्वारा बेटियों को जिंदा जलाने से भी परहेज नहीं किया जाता है। ऐसा ही मामला धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र के नुनहेरा गांव का है। जहां एक विवाहिता को दहेज के लिए भूसे के ढेर मेें जिंदा जला दिया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के घुसियाना गांव निवासी भगवान दास (58) ने बताया कि मेरी बेटी नीरज की शादी 5 साल पहले नुनहेरा गांव के रहने वाले कमल किशोर पुत्र चरण सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट करते थे।भगवान दास ने बताया कि मेरी दोनों बेटी की शादी एक ही घर में हुई थी। बड़ी बेटी प्रीति की शादी मनीष और छोटी बेटी नीरज की शादी कमल किशोर के साथ हुई थी। गुरुवार को छोटी बेटी नीरज का फोन आया था। वो कह रही थी कि ससुराल पक्ष के लोग उसे आज जान से मार देंगे। जब पीहर पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो उन्हें बेटी का शव भूसे के ढेर में जला हुआ मिला।


पति के साथ खेत में रहती थी विवाहिता


मृतक महिला नीरज के भाई ने बताया- उसकी छोटी बहन को लेकर उसका पति गांव के बाहर खेत पर बने एक मकान में रहता था, जबकि उसकी बड़ी बहन गांव के ही मकान में रहती थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी छोटी बहन को खेत पर बने मकान में हत्या करने के बाद भूसे के ढेर में जला दिया। बड़ी बहन प्रीति गांव के बाहर एक किलोमीटर दूरी पर मिली। भाई मनोज ने बताया- शादी के बाद से ही दोनों भाई उसकी दोनों बहनों को प्रताडि़त करते थे। उसकी छोटी बहन को उसके पति, सास, ससुर के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारकर भूसे के ढेर में जला दिया।


बड़ी बहन को भी आए थे मारने


बड़ी बहन प्रीति ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनसे मारपीट करते थे। उन्होंने छोटी बहन को मारकर भूसे के ढेर में जला दिया। छोटी बहन को मारने के बाद ससुराल पक्ष के लोग मुझे भी मारने के लिए आए थे। मैंने कमरा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर भाग गए।


फरार हो गए आरोपी


सैंपऊ थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि वारदात के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पीहर पक्ष के लोग पुलिस के साथ गांव में पहुंचे हैं। भरतपुर से एफएसएल टीम को बुलवाकर घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दहेज की खातिर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश कर रही है।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New team: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली दौरे पर, जल्द हो सकता है नई टीम का गठन

New team: भोपाल | मध्य प्रदेश में हेमंत खंडेलवाल को भारतीय जनता...

Temple: खंडवा: 100 करोड़ की लागत से नया रूप लेगा श्री धूनीवाले दादाजी का धाम

108 खंभों पर खड़ा होगा संगमरमर का मंदिर Temple: खंडवा | मध्यप्रदेश...

Instruction: बाढ़ में फंसी स्कूल बस को पुलिस ने निकाला

एसपी ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश Instruction: बैतूल।...

Worried: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

तहसील कार्यालय में जाकर की शिकायत Worried: चिचोली। नगर मुख्यालय पर यूरीया...