Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Accident: स्कूल वैन हादसा, 7 साल की मासूम की मौत, 11 बच्चे घायल
Uncategorized

Accident: स्कूल वैन हादसा, 7 साल की मासूम की मौत, 11 बच्चे घायल

स्कूल वैन हादसा, 7 साल की मासूम

Accident: बैतूल। जिले के भैंसदेही–गुदगांव रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही 7 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल हो गए। यह हादसा गैस गोदाम के पास उस समय हुआ जब विद्या संस्कार पीठ की स्कूल वैन और एक तूफान वाहन (एमपी 06 पी 0902) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में मृत बच्ची की पहचान हर्षिता पाटणकर पिता पवन के रूप में हुई है। वह स्कूल वैन चालक सोनू पाटणकर की भतीजी थी और हादसे के वक्त चालक की बगल वाली सीट पर बैठी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन अनियंत्रित होकर पूर्णा नदी के पास पलट गई।

वैन में कुल 15 बच्चे सवार थे, जिनमें से 11 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में चालक सोनू पाटणकर भी स्टीयरिंग में फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बच्चों और चालक को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। मृत बच्ची हनुमान धाना की रहने वाली थी। यह हादसा स्कूल से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

तूफान वाहन में सवार दो लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...