Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Havoc: जानलेवा मांझे का कहर, बाइक सवार युवक का गला कटा, बाल-बाल बची जान
Uncategorized

Havoc: जानलेवा मांझे का कहर, बाइक सवार युवक का गला कटा, बाल-बाल बची जान

जानलेवा मांझे का कहर, बाइक सवार

Havoc: सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर में पतंग के प्रतिबंधित मांझे ने एक बार फिर जान लेने की कोशिश की। माना क्षेत्र के नयन गार्डन के पास ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक का गला खतरनाक मांझे से कट गया, जिससे कुछ ही पलों में खून की धार बहने लगी। समय रहते अस्पताल पहुंचने से युवक की जान बच सकी।

घायल युवक की पहचान 43 वर्षीय सुखदेव वर्मा पिता हीरालाल के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ बाइक से अपनी कंपनी की ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर फैला पतंग का मांझा अचानक उनके गले में फंस गया और तेज झटके के साथ गला कट गया। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

हेलमेट भी नहीं दे सका सुरक्षा


सुखदेव वर्मा ने बताया कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हेलमेट की बद्दी मांझे की तेज धार को नहीं झेल सकी और कट गई। इसके बाद मांझा सीधे गले से टकराया, जिससे गहरी चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत घायल युवक को निजी मधुबन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो उसकी जान जा सकती थी।

प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा जानलेवा मांझा


यह घटना एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। प्रतिबंध के बावजूद नायलॉन और चाइनीज़ मांझा बाजार में खुलेआम बिक रहा है। हर साल इस जानलेवे मांझे से राहगीर, बच्चे और पक्षी घायल होते हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन यह हादसा प्रशासन और समाज दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो ऐसी घटनाएं दोहराती रहेंगी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...