Thursday , 30 April 2026
Home Uncategorized Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Uncategorized

Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की

बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर हादसा, साथी गंभीर घायल

Accident: बैतूल। बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बगडोना-सलैया के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार थाना सारणी क्षेत्र के बगडोना और सलैया के बीच शनिवार रात यह हादसा हुआ। शोभापुर निवासी 18 वर्षीय शन्नी पिता दशरू अपने दोस्त प्रकाश के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घोड़ाडोंगरी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में शन्नी को शनिवार रात करीब 11:15 बजे भर्ती कर आईसीयू में रखा गया था, लेकिन उपचार के दौरान रविवार तड़के करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया। वहीं दुधावानी निवासी 18 वर्षीय प्रकाश पिता किस्सु का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मजदूरी कर परिवार चलाता था मृतक

मृतक शन्नी मजदूरी का काम करता था और अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शन्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अस्पताल पुलिस चौकी ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...