Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Accidents: भाजपा नेता की कार से अलाव ताप रहे लोगों को कुचला, दो की मौत
Uncategorized

Accidents: भाजपा नेता की कार से अलाव ताप रहे लोगों को कुचला, दो की मौत

भाजपा नेता की कार से अलाव ताप

NH पर 500 से ज्यादा लोगों का चक्काजाम, आरोपी के भागने का आरोप

Accidents: मुरैना। जिले के पोरसा कस्बे में शुक्रवार रात (26 दिसंबर) एक दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता ने कार से घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की देर रात ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे पर भारी तनाव की स्थिति बन गई। शनिवार को दोपहर में करीब 500 से ज्यादा लोग नेशनल हाईवे पर जमा हो गए और चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मौके पर एसडीओपी रवि भदौरिया, एसडीएम रामनिवास सिकरवार, अंबाह थाना टीआई सतेंद्र कुशवाह सहित भारी पुलिस बल तैनात है। परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे के बीच बाइकें खड़ी कर दीं। पुलिस ने बाइक हटाने को कहा तो परिजनों से बहस हो गई।


आज होगा दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार

हादसे में रामदत्त राठौर (65) और अर्णव उर्फ अन्नू लक्षकार (11) गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव पोरसा लाए जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे में घायल कमलेश राठौर, गिर्राज राठौर और अभिषेक तोमर का इलाज जारी है।


आरोपी को पकड़कर पीटा, फिर हिरासत से भागने का आरोप

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार चला रहे आरोपी भाजपा नेता को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद आरोपी के पुलिस हिरासत से भाग निकलने की बात सामने आई, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। इस विरोध में ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम कर दिया और पुलिस पर आरोपी को भगाने के आरोप लगाए। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...