Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Accidents: ओवरमेन-माइनिंग सरदार का हुआ अंतिम संस्कार
Uncategorized

Accidents: ओवरमेन-माइनिंग सरदार का हुआ अंतिम संस्कार

ओवरमेन-माइनिंग सरदार का हुआ

शिफ्ट इंचार्ज का छत्तीसगढ़ ले जाया गया शव
वेकोलि की छतरपुर 1 खदान में दबने से हुई थी 3 की मौत

Accidents: बैतूल। कल कोयला खदान में हुए दर्दनाक हादसे में तीन की मौत् हो गई थी। जिनके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए थे। इनमें से दो के अंतिम संस्कार आज किए गए। और तीसरे शव को उनके गृह ग्राम छत्तीसगढ़ ले जाया गया है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेकोलि की छतरपुर 1 खदान में कल दोपहर में खदान के मुहाने से करीब 3.5 किलोमीटर अंदर कंट्यूनर माइनर सेक्शन में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान 10 मीटर की छत ढह गई थी। छत ढहने से तीन वेकोलि कर्मचारियों की दबने से मौत हो गई थी। मृतकों के शव गुरुवार शाम को ही माइन से बाहर निकाले गए थे।


परिजनों को बिलखता छोड़ गए


खदान हादसे में छत्तीसगढ़ के राहंगी गांव के निवासी अस्टिेंट मैनेजर जो कि छतरपुर 1 के शिफ्ट इंचार्ज थे। गोविंद कोसरिया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनकी पत्नी प्रियंका गर्भवती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी और वे बेहोश भी हो गई थीं। घटना में मृत माइन सरदार रामप्रसाद चौहान अपने पीछे पत्नी उमा चौहान, बेटी पूर्वी चौहान, बेटा जितेंद्र चौहान को छोड़ गए हैं। वहीं मृत ओवरमेन रामदेव पंडोले भी अपने पीछे पत्नी सरिता, बेटा अंकुश और पीयूष को छोड़ गए हैं।


मौके पर पहुंचे विधायक, कलेक्टर, एसपी


घटना की सूचना मिलते ही कलेटर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्चल एन झारिया और आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे भी मौके पर पहुंच गए थे। पूरी कार्यवाही दोनों अफसरों के निर्देशन में की गई। एसपी निश्चल झारिया ने इन तीनों की मौत होने की पुष्टि की है। एसडीएम अभिजीत सिंह ने बताया कि सिर्फ तीन केजुअल्टी ही है। अंदर और कोई नहीं फंसा है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उईके ने शोक व्यक्त किया है।


तीन की हुई मौत


सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि छतरपुर 1 अंडरग्राऊंड माइन में तीन वेकोलि कर्मी गोविंद कोसरिया पद असिस्टेंट मैनेजर उम्र-37 वर्ष, रामप्रसाद चौहान पद माइनिंग सरदार उम्र 46 वर्ष और रामदेव पंडोले पद ओवरमैन उम्र 49 वर्ष की कोयला खदान में रुफ फाल से मौत हो गई थी। । रेस्क्यू टीम ने तीनों के शवों को खदान के अंदर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिए थे।


कोलकाता की कंपनी को मिला है ठेका


यह सेक्शन जॉय माइनिंग सर्विस का है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीन लगी है। कंपनी कोलकाता की है। कोयला काटते समय अचानक खदान की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि अधिकारी और वर्कर खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे उसी समय यह हादसा हो गया।


तत्काल सहायता उपलध कराने के दिए निर्देश


विधायक डॉ पंडाग्रे और कलेटर श्री सूर्यवंशी ने जीएम वेस्टर्न कोल्ड लिमिटेड को लाइफ कवर स्कीम डेढ़ लाख की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही एस ग्रेसिया, ग्रेच्युटी, कंपनसेशन और पीएफ, लाइफ इनकेशमेंट की राशि भी यथा शीघ्र उपलध कराने के निर्देश दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...