Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Action: पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की आपात कार्रवाई
Uncategorized

Action: पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की आपात कार्रवाई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री

Action: नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा समय से पहले समाप्त कर लिया और बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए। लौटते ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इसके साथ ही वह अब सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की अध्यक्षता करने वाले हैं।

हमले में 26 लोगों की मौत, देश में आक्रोश


मंगलवार को कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकियों द्वारा किया गया यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। इसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें अधिकांश पर्यटक बताए जा रहे हैं। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है और आम जनमानस में गुस्से की लहर है।

सऊदी अरब में भी उठा आतंकवाद का मुद्दा


प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बैठक में भी कश्मीर में हुए हमले का मुद्दा विशेष रूप से उठाया गया। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की सख्त निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया। सऊदी क्राउन प्रिंस ने भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए हमले को ‘अमानवीय और निंदनीय’ कहा।

बैठकों और रात्रिभोज से रहे दूर


जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने निर्धारित द्विपक्षीय बातचीत तो पूरी की, लेकिन क्राउन प्रिंस के साथ प्रस्तावित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपनी यात्रा को छोटा करते हुए मंगलवार रात ही भारत लौटने का निर्णय लिया, जिससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार इस हमले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है।

श्रीनगर में गृहमंत्री की उच्चस्तरीय बैठक


इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में घाटी की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की गई और आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की रणनीति पर विचार किया गया।

प्रधानमंत्री का सख्त संदेश


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“मैं पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस जघन्य वारदात के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग है और हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...