Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Action: अवैध खनन पर कार्रवाई — तीन डंपर और एक पोकलेन जब्त
Uncategorized

Action: अवैध खनन पर कार्रवाई — तीन डंपर और एक पोकलेन जब्त

अवैध खनन पर कार्रवाई — तीन डंपर

Action: मुलताई। क्षेत्र के ग्राम चिखली खुर्द में अवैध खनन की सूचना पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक पोकलेन मशीन जब्त की है। बताया गया कि यहां ब्राह्मणी कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन, झांसी द्वारा बिना अनुमति के रेत और मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था।

सूचना मिलते ही टीम ने हाईवे से करीब एक किलोमीटर अंदर छापा मारा और मौके से अवैध खनन में उपयोग हो रहे वाहन बरामद किए। जब्त किए गए डंपर और पोकलेन को सुरक्षा की दृष्टि से मुलताई थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

मौके पर अधिकारियों ने खनन क्षेत्र का नाप-जोख और पंचनामा तैयार किया।
इस कार्रवाई में मुलताई एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवर सहित राजस्व एवं खनिज विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...