Sunday , 6 April 2025
Home बैतूल आस पास Action Plan For Vote – 51 प्रतिशत वोट के लिए बूथ एक्शन प्लान तैयार करें कार्यकर्ता – मुरलीधर राव
बैतूल आस पास

Action Plan For Vote – 51 प्रतिशत वोट के लिए बूथ एक्शन प्लान तैयार करें कार्यकर्ता – मुरलीधर राव

बैतूल – Action Plan For Vote – पार्टी ने आने वाले चुनाव के लिए हर बूथ पर 51 प्रतिशत मत प्राप्ती का लक्ष्य रखा है, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता बूथ एक्शन प्लान तैयार कर उस पर काम करें। उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरूवार को जिला कार्यालय विजय भवन में पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में व्यक्त किए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला महामंत्री ,सातो मोर्चो के जिलाध्यक्ष मंचासीन थे। श्री राव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने जो काम किए है इतने कम समय में दूसरी कोई पार्टी नही कर सकती है। उन्होने कहा कि आवश्यकता इन कामो को जनता तक पहुंचाने की है। श्री राव ने कहा कि सरकार के कामो का व्यापक प्रचार प्रसार सभी प्लेट फार्म पर करे कार्यकर्ता।

Also Read – Mahila Congress National President – महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल आएंगी बैतूल

उन्होने कहा कि आज सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिए कार्यकर्ता इस प्लेटफार्म का उपयोग सरकार की उपलब्धियो और पार्टी के विस्तार के लिए करें। श्री राव ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जो कार्यकर्ताओ के दम खम पर चलती है। भाजपा में छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बडा पद प्राप्त कर सकता है। बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने काम काज को लेकर भी पदाधिकारियो से जानकारी ली। श्री राव ने कहा कि पदाधिकारी प्रवास करे प्रवास करने से पार्टी को मजबूती मिलती है वही व्यक्ति का भी विकास होता है। उन्होने जिला व मंडल की बैठके नियमित रूप से करने को कहा।

बैठक मे पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं जिला पदाधिकारियो ने प्रदेश प्रभारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने एवं आभार राहूल चौहान ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी सातो मोर्चो के जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।

Also Read – Murlidhar Rao in Betul – मुरलीधर राव ने की ताप्ती की पूजा, जिले में विभिन्न बैठकों में हुए शामिल

मॉ ताप्ती का किया पूजन – बैतूल जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सुबह मुलताई पहुंचकर ताप्ती उदगम स्थल पर मॉ ताप्ती का पूजन किया।

जगह -जगह हुआ स्वागत – भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का जिले में जगह जगह कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Transfer:बैतूल के सीएमएचओ का तबादला, बने वरिष्ठ संयुक्त संचालक

नए CMHO बने डॉ. राजेश परिहार भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार ने लोक स्वास्थ्य एवं...

Crime news:जली हुई मानव खोपड़ी के मामले का खुलासा,हत्या कर जलाया था शव

शाहपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया बैतूल: अर्जुनगोंदी के जंगल...

Betul news:प्रदेश का पहला ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व बनेगा बैतूल में

वन वृत के दो वन मंडल के जगंलों को मिलाकर बनाया जायेगा...

Betul news:चिचोली नगर परिषद में “एक देश एक चुनाव” का प्रस्ताव पारित

चिचोली:शुक्रवार को नगर परिषद चिचोली मे नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय...