Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Age Limit: मध्यप्रदेश में सरकारी डॉक्टर्स की संविदा नियुक्ति की उम्र बढ़ाई गई, अब 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Uncategorized

Age Limit: मध्यप्रदेश में सरकारी डॉक्टर्स की संविदा नियुक्ति की उम्र बढ़ाई गई, अब 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

मध्यप्रदेश में सरकारी डॉक्टर्स की

Age Limit:भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में डॉक्टर्स की संविदा नियुक्ति की अधिकतम उम्र सीमा को 65 साल से बढ़ाकर 70 साल कर दिया गया है। यह फैसला शनिवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसे आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। मंजूरी के बाद यह फैसला लागू कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ डॉक्टर्स के अनुभव का मिलेगा फायदा

राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि इस निर्णय से सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी और मरीजों को वरिष्ठ डॉक्टर्स की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने रीवा और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों के अपग्रेडेशन के प्रस्ताव भी जल्द तैयार करने को कहा। इसके अलावा, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर्स और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की भर्ती प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भी जताई थी जरूरत

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में वरिष्ठ डॉक्टर्स की सेवाएं जारी रखने की जरूरत जताई थी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टर्स की सेवाएं बनाए रखने के निर्देश दिए थे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...