Wednesday , 11 March 2026
Home Uncategorized Alert: पहलगाम हमले के बाद भारत ने 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स बैन किए, BBC को चेतावनी
Uncategorized

Alert: पहलगाम हमले के बाद भारत ने 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स बैन किए, BBC को चेतावनी

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 17

Alert: नई दिल्ली — पहलगाम आतंकी हमले की भ्रामक रिपोर्टिंग को लेकर भारत सरकार ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को बैन कर दिया। इनमें प्रमुख नाम शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज के चैनल शामिल हैं। सरकार ने इन चैनलों पर भारत और उसकी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है।

BBC को चेतावनी


भारत सरकार ने BBC को भी कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार का कहना है कि BBC ने पहलगाम हमले की रिपोर्टिंग में आतंकवादियों को “उग्रवादी” बताकर संबोधित किया, जो आतंकवादियों के लिए नरम भाषा का प्रयोग है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश जाता है।

प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की बैठक


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। करीब 40 मिनट चली इस बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को पहलगाम हमले से जुड़े ताजा हालात और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद दोपहर में रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक भी बुलाई गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक्शन


हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक ये रेड उन आतंकियों के अड्डों पर की गई है, जिनके तार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से जुड़े हैं और जो पहलगाम हमले में शामिल बताए जा रहे हैं।

NIA की जांच में ड्रोन का सुराग


NIA की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले से पहले आतंकियों ने चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल कर इलाके की रेकी (जासूसी) की थी। एजेंसियों को संदेह है कि हथियारों की आपूर्ति में भी ड्रोन का ही इस्तेमाल हुआ हो सकता है। हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग की ओर भागने की आशंका जताई गई है।

हमले में 26 पर्यटकों की मौत


गौरतलब है कि 22 अप्रैल को बैसरन घाटी, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। घटना के बाद से अब तक 10 आतंकवादियों के घरों को विस्फोट कर नष्ट किया जा चुका है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में श्रद्धांजलि


आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में हमले में मारे गए टूरिस्टों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरा सदन हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ एकजुट नजर आया।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...