Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 18 मई तक राहत नहीं
Uncategorized

Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 18 मई तक राहत नहीं

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला

Alert:भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 27 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला 18 मई तक जारी रह सकता है। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुजरात के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता प्रदेश के बदले मौसम का कारण है। इन प्रभावों के चलते आने वाले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

इन जिलों में आज है अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर और उमरिया में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

  • 16 मई को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, गुना, विदिशा समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
  • 17 मई को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है।
  • 18 मई को भी पश्चिमी और मध्य जिलों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट

बारिश और आंधी के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि कुछ जिलों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। बुधवार को खजुराहो में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। भोपाल में तापमान 37.8 डिग्री, जबकि इंदौर में 36.8 डिग्री रहा। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 मई से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई के बाद प्रदेश में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर तेज हो सकता है। हालांकि मई के आखिरी सप्ताह में फिर से मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...