Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Alert: देशभर में भारी बारिश का कहर: बिजली गिरने से 5 की मौत
Uncategorized

Alert: देशभर में भारी बारिश का कहर: बिजली गिरने से 5 की मौत

देशभर में भारी बारिश का कहर: बिजली

हिमाचल में लैंडस्लाइड, कई राज्यों में अलर्ट

Alert: नई दिल्ली | देश के कई हिस्सों में मॉनसून की तेज बारिश अब कहर बनकर टूट रही है। बिहार, हिमाचल, झारखंड, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिनमें से कई में रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

⚡ बिहार में बिजली गिरने से 5 की मौत

बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। इसी राज्य के गया जिले के इमामगंज क्षेत्र में स्थित लगुराही वाटरफॉल में अचानक पानी बढ़ने से 6 लड़कियां बह गईं, हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

🏞️ हिमाचल में लैंडस्लाइड, 20 की अब तक मौत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट टनल के पास सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया, जिससे सड़क पर यातायात ठप हो गया है और टनल के अंदर कई वाहन फंसे हुए हैं।

राज्य में 20 जून से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से बीते 24 घंटों में 3 लोगों की जान गई है। सोमवार को मंडी सहित 4 जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जूनी-ब्यास नदी उफान पर हैं, जिससे और अधिक खतरे की आशंका जताई जा रही है।

🌧️ देशभर में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार:

  • उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
  • 17 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है

कई इलाकों में जलभराव, बिजली आपूर्ति बाधित और पहाड़ी राज्यों में यातायात प्रभावित होने की खबरें मिल रही हैं।


जनहित में सलाह:

भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए लोग अवश्यक सावधानी बरतें, नदियों-झरनों से दूरी बनाए रखें, और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...