Tuesday , 10 February 2026
Home Uncategorized Mahamuhurta: दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र का महामुहूर्त: 14-15 अक्टूबर में हर प्रकार की खरीदी शुभ
Uncategorized

Mahamuhurta: दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र का महामुहूर्त: 14-15 अक्टूबर में हर प्रकार की खरीदी शुभ

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र का महामुहूर्त

Mahamuhurta: उज्जैन। दीपावली से पहले खरीदी के लिए इस वर्ष पुष्य नक्षत्र का महामुहूर्त 14 अक्टूबर मंगलवार दोपहर से 15 अक्टूबर बुधवार दोपहर तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दौरान सोना, चांदी, भूमि, भवन, वाहन, बही खाते, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, वस्त्र, सौंदर्य प्रसाधन आदि की खरीदी शुभ मानी जाती है।

हिंदू परंपरा में दीपावली सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का त्योहार है। इस अवसर पर भक्त महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं और नए वस्त्र, आभूषण, सोने-चांदी के सिक्के व बर्तन खरीदी जाते हैं। वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदी के लिए भी दीपावली का समय उत्तम माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि दीपावली की खरीदी 10 अक्टूबर करवाचौथ से शुरू हो जाएगी। इस दिन सिद्ध योग रहेगा, जो चांदी, सुहाग सामग्री और वस्त्रों की खरीदी के लिए अत्यंत शुभ है।

इसके बाद 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन से पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, दो-चार पहिया वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदना विशेष रूप से शुभ माना गया है। खरीदी के लिए पूरे दिन का समय उत्तम रहेगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Loot: नकली पिस्टल से की 80 लाख की लूट

लग्जरी जिंदगी जीने और गर्लफ्रेंड पर पैसे उड़ाने बन गए लुटेरे Loot::...

Number Update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान

बैंक, UPI और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी है सही नंबर, जानिए...

Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

महाकाल दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना, 40...

Alert: आमला-लादी सड़क को लेकर 20 को बंद की चेतावनी

सडक़ निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर हुई एफआईआर का...