Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Alert: मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
Uncategorized

Alert: मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों

Alert: भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। इन जिलों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में अब तक 87% बारिश पूरी

अब तक प्रदेश में 32.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसूनी कोटे का लगभग 87 प्रतिशत है। हालांकि, कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

रतलाम और दमोह में भारी बारिश

बुधवार को रतलाम में 9 घंटे में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। दमोह में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई।
इसी तरह इंदौर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, भोपाल, नरसिंहपुर, उज्जैन, बैतूल, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, शाजापुर, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा और देवास में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

क्यों हो रही है बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार—

  • बैतूल और मंडला से होकर एक मानसून ट्रफ गुजर रही है।
  • प्रदेश पर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी है।

इसी वजह से बारिश का सिलसिला बना हुआ है। विभाग ने 22 और 23 अगस्त को भी कई जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी दी है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...