Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Alert: मध्यप्रदेश में शीतलहर और घना कोहरा, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट
Uncategorized

Alert: मध्यप्रदेश में शीतलहर और घना कोहरा, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश में शीतलहर और घना

Alert: भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। भीषण शीतलहर के साथ कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात को प्रभावित किया है। गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर दूसरे स्थान पर रहा, जहां तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार सुबह विंध्य, चंबल और महाकौशल संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

कोहरे के कारण प्रदेश के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई। रीवा, सीधी, सिंगरौली, दतिया और शहडोल जैसे जिलों में दृश्यता लगभग शून्य दर्ज की गई। वहीं निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़, भिंड, मुरैना और जबलपुर में विजिबिलिटी 200 मीटर से 1000 मीटर के बीच रही। भोपाल, उज्जैन, दमोह, राजगढ़ और उमरिया में दृश्यता करीब 4 किलोमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह के लिए विंध्य और ग्वालियर-चंबल संभाग के 13 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार शिवपुरी में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है और यहां कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। इंदौर में सीवियर कोल्ड वेव, जबकि शाजापुर में कोल्ड वेव का असर देखा गया। इंदौर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फीली हवाएं प्रदेश में पहुंच रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा और शीतलहर व कोहरे का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 12 से अधिक जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। इसके अलावा इंदौर और शहडोल में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...