Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Alert: नववर्ष 2026 पर बांके बिहारी दर्शन: 5 जनवरी तक भारी भीड़ की चेतावनी
Uncategorized

Alert: नववर्ष 2026 पर बांके बिहारी दर्शन: 5 जनवरी तक भारी भीड़ की चेतावनी

नववर्ष 2026 पर बांके बिहारी दर्शन:

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Alert: मथुरा। नववर्ष 2026 के अवसर पर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक अत्यधिक भीड़ रहने की चेतावनी देते हुए श्रद्धालुओं से इस अवधि में यात्रा टालने या भीड़ की स्थिति का आकलन कर ही वृंदावन आने की अपील की है।

हर वर्ष नए साल पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचने के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है।

प्रवेश-निकास के अलग मार्ग, धक्का-मुक्की से बचने की अपील
भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे केवल प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्गों का ही उपयोग करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। किसी भी स्थिति में धक्का-मुक्की, जल्दबाजी या अफरा-तफरी से बचने की सलाह दी गई है।

बैग और कीमती सामान न लाने की सलाह
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने साथ बैग, कीमती सामान या अनावश्यक वस्तुएं न लाएं। जूते-चप्पल निर्धारित स्थानों पर ही उतारें, जिसके लिए मुख्य मार्गों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़भाड़ के दौरान जेबकतरे और मोबाइल चोर सक्रिय रहते हैं, इसलिए अपने सामान और बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

पहचान पर्ची रखने की अपील
परिजनों से बिछड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखी हुई पर्ची रखने की सलाह दी है। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और प्रशासन को सहायता मिलने में आसानी होगी।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर ही सुरक्षित और सुगम दर्शन संभव हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...