Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Alert Mode: भारतीय वेबसाइटों पर पाकिस्तानी साइबर हमला नाकाम, इंडियन एजेंसियां अलर्ट मोड में
Uncategorized

Alert Mode: भारतीय वेबसाइटों पर पाकिस्तानी साइबर हमला नाकाम, इंडियन एजेंसियां अलर्ट मोड में

भारतीय वेबसाइटों पर पाकिस्तानी

Alert Mode:नई दिल्ली | पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित साइबर हैकर ग्रुप्स ने भारतीय सैन्य और सरकारी संस्थानों की वेबसाइट्स पर एक के बाद एक साइबर हमले करने की कोशिश की, जिन्हें भारतीय साइबर एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया।

1 मई को HOAX1337 और नेशनल साइबर क्रू नामक पाकिस्तानी हैकर ग्रुप्स ने आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा और सुंजवान की वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की। हालांकि, इंडियन साइबर एजेंसियों ने रियल टाइम में अटैक का पता लगाकर इसे विफल कर दिया। हैकर्स इन साइट्स पर फेक न्यूज और पीड़ितों का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट डालना चाहते थे। इसके अलावा रिपोर्ट में सामने आया कि हैकर्स ने रिटायर्ड सर्विसमैन की हेल्थकेयर सर्विस से जुड़ी वेबसाइट को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी।

लगातार हमले की कोशिशें

  • 29 अप्रैल: पाकिस्तानी हैकर्स ने आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और श्रीनगर की वेबसाइट को हैक कर भड़काऊ सामग्री अपलोड करने की कोशिश की।
  • आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन (AWHO) और भारतीय वायु सेना के प्लेसमेंट पोर्टल को भी टारगेट किया गया, लेकिन हमले विफल रहे।

राजस्थान में दो वेबसाइट्स हैक

  • 29 अप्रैल: राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर उस पर संदेश छोड़ा गया – “पाकिस्तान साइबर फोर्स: अगला हमला गोलियों से नहीं, टेक्नोलॉजी से होगा”
  • 28 अप्रैल: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और स्वायत्त शासन विभाग (DLB) की वेबसाइट्स भी हैक कर ली गईं और वहां पहलगाम हमले से जुड़ी भड़काऊ पोस्ट डाली गई।

साइबर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

भारतीय साइबर एजेंसियों ने इन सभी हमलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दी और आगे के संभावित हमलों को रोकने के लिए अलर्ट मोड में काम कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाएं स्पष्ट रूप से साइबर आतंकवाद की श्रेणी में आती हैं और इनसे निपटने के लिए साइबर सुरक्षा के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक प्लानिंग की आवश्यकता है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...