Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Arrested: जुआ खेलते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: जुआ खेलते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे

Arrested: जिले के आमला क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर, आमला पुलिस ने ग्राम देवठान में ससुन्द्रा डेम के पास मुन्ना सोलंकी के खेत के जंगल में छापा मारा, जहाँ 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से ₹71,150 नकद, एक ताश की गड्डी, तीन मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹10 लाख है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • कमलेश उबनारे, निवासी पटेल वार्ड, सदर बैतूल
  • पूरन वरकडे, निवासी बगडोना, थाना सारणी
  • पूनम सूर्यवंशी, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, बैतूल
  • संतोष नरवरे, निवासी ग्राम नाहिया, आमला
  • अमित रैकवार, निवासी रामनगर, बैतूल
  • शिव जोगी, निवासी खंजनपुर, बैतूल
  • पवन ठाकरे, निवासी भारत भारती, बैतूल
  • नासिर खान, निवासी शाहपुर, बैतूल

तीन आरोपी—प्रवीण उर्फ गोलू राठौर, टेकचन्द आर्य, और गब्बर सिकरवार—मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उपनिरीक्षक बलराम यादव, नितिन पटेल, और अमित पवार की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...