Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Arrested: मोर का मांस जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: मोर का मांस जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

मोर का मांस जब्त कर आरोपी को

Arrested: मुलताई। वन विभाग ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का कच्चा एवं पका हुआ मांस जब्त कर बाबरबोह के एक ग्रामीण पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। रेंजर नितिन पंवार के अनुसार जगदीश पंवार निवासी बाबरबोह के पास मुखबीर की सूचना के आधार पर कच्चा एवं पका हुआ मांस मिला जिसे जब्त किया गया तथा आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। रेंजर के अनुसार आरोपित द्वारा बताया गया कि बुधवार उसे खेत के पास मृत मोर मिला था। वन विभाग द्वारा आरोपित सहीं कह रहा है अथवा झूठ इसकी पूरी जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 51 और 39 के तहत प्रकरण दर्ज किया है तथा मोर के सुरक्षित अवशेषों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पूरे क्षेत्र में मोर सहित अन्य वन्य प्रणियों का शिकार किया जा रहा है। जिसमें मोर एवं जंगली सूवर बहुतायत होने से लगातार शिकार जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा बंगाल–असम का स्वाद, जानिए खास फूड मेन्यू

Food Menu: डिजिटल डेस्क। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का...

Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती का लॉजिक

नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र...

Decisions: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहले ही दिन किए बड़े राजनीतिक फैसले

Decisions: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Confirmed ticket: वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुआ VIP कोटा, सिर्फ कंफर्म टिकट पर होगी यात्रा

Confirmed ticket:: कोलकाता। हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश...