Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Arrested: PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी

भारत ने शुरू की प्रत्यर्पण प्रक्रिया

Arrested: नई दिल्ली/ब्रसेल्स — पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी 12 अप्रैल को भारतीय जांच एजेंसियों की अपील पर की गई। चोकसी फिलहाल बेल्जियम की जेल में बंद है और भारत ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

🔸 गिरफ्तारी दो भारतीय वारंट के आधार पर

चोकसी की गिरफ्तारी के दौरान बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की अदालत द्वारा जारी दो वारंटों का हवाला दिया। ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी हुए थे। चोकसी ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है।

🔸 इलाज के नाम पर बेल्जियम में था मौजूद

चोकसी ने कोर्ट में दावा किया है कि वह इलाज के लिए बेल्जियम आया था और अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंट्वर्प में रह रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड भागने की तैयारी कर रहा था। चोकसी की पत्नी को बेल्जियम की नागरिकता प्राप्त है और उसी के आधार पर उसने 15 नवंबर 2023 को ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल किया था।

🔸 वकील बोले – राजनीतिक मामला, भारतीय जेलें खराब

चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि उनका मुवक्किल कोर्ट में यह दलील देगा कि उसे हिरासत में न रखा जाए और उसे प्रत्यर्पण की कार्रवाई के दौरान खुद का बचाव करने का पूरा अवसर मिले। चोकसी की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि उसका मामला राजनीतिक है और भारतीय जेलों की हालत बेहद खराब है

🔸 पहले भी की थी भागने की कोशिश

चोकसी 2021 में एंटीगुआ से डोमिनिका भाग गया था, जहां उसे 51 दिन जेल में रहना पड़ा था। बाद में ब्रिटिश प्रिवी काउंसिल से राहत मिलने के बाद वह फिर एंटीगुआ लौट गया। भारत सरकार की ओर से कई बार उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार चोकसी ने कानूनी हथकंडों और स्वास्थ्य कारणों का सहारा लेकर बचाव किया।

🔸 13,850 करोड़ का है घोटाला, नीरव मोदी भी सह-आरोपी

मेहुल चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले का आरोप है, जिसमें उसका भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है। नीरव फिलहाल लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है। भारत में मेहुल चोकसी की कई संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं और उसकी नागरिकता पर भी सवाल खड़े हो चुके हैं।

🔸 व्हिसलब्लोअर की चेतावनी – आसान नहीं होगा प्रत्यर्पण

PNB घोटाले के व्हिसलब्लोअर हरिप्रसाद एसवी ने कहा है कि चोकसी का प्रत्यर्पण भारत के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, “उसके पास पैसा है, वह यूरोप के बड़े वकीलों की फौज खड़ी करेगा, जैसा कि विजय माल्या ने किया था। लेकिन मुझे उम्मीद है कि सरकार इस बार उसे वापस लाने में सफल होगी।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...