Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Arrested: बस स्टैंड पर चाकूबाजी, कुख्यात बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: बस स्टैंड पर चाकूबाजी, कुख्यात बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

बस स्टैंड पर चाकूबाजी, कुख्यात बदमाश

Arrested: बैतूल। सोमवार देर रात जिला बस स्टैंड पर अचानक हंगामा मच गया, जब तीन युवक चाकू लहराते हुए लोगों को धमकाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले ऑटो चालकों से अभद्रता की और विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया।

हंगामे के बीच जब कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी चाकू लेकर भागने लगे। इसी दौरान मौके पर पहुँचे ट्रैफिक सिपाही रामकृष्ण को आरोपियों ने निशाना बनाया। एक बदमाश ने आरक्षक रामकृष्ण की नाक पर सिर मार दिया, जिससे उन्हें चोट आ गई। वहीं, दो अन्य लोगों को चाकू से हल्की चोटें आईं।

आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों में—

  • सुनील उर्फ बोक्का (कुख्यात निगरानी बदमाश)
  • शुभम उर्फ टिक्कू (पूर्व में लूट का आरोपी)
  • प्रवीण (स्थानीय निवासी)
    शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई

ट्रैफिक इंचार्ज गजेंद्र केन ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। बाद में आरोपियों को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

कोतवाली पुलिस ने तीनों पर शांति भंग करने की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...