Friday , 21 February 2025
Home Uncategorized Arrested: अफीम की खेती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: अफीम की खेती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अफीम की खेती करने वाले तीन

Arrested: बैतूल। पुलिसने सारणी क्षेत्र के ग्राम धसेड़ में एक खेत में लगभग 1 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।


1 एकड़ में थी फसल


जांच के दौरान खेत के मालिक छतन उईके द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने पप्पू चक्रवान के साथ मिलकर अपनी 1 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती की थी। वहीं, पप्पू चक्रवान और प्रियांशू चक्रवान इस अवैध खेती की सिंचाई और देखरेख कर रहे थे। आरोपियों द्वारा किए गए इस कृत्य को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18(3), 25 के तहत दंडनीय पाया गया, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 100/25 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।


फसल की जब्त


पुलिस ने अवैध अफीम के पौधे कुल 1703.6 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य करीबन 30 लाख रुपये जब्त कर आरोपी छतन पिता मन्नू उर्फ मनसू (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम धसेड़, थाना सारणी, पप्पू पिता मोहनलाल चक्रवान (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम धसेड़, थाना सारणी,. प्रियांशू उर्फ प्रंशू पिता पप्पू चक्रवान (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम धसेड़, थाना सारणी।


इनकी रही भूमिका


प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती (प्रभारी थाना सारणी, निरीक्षक देवकरण डेहरिया (प्रभारी थाना मुलताई), उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सुनील गौर, वंशज श्रीवास्तव, आम्रपाली डाहट, अवधेश तिवारी, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके (06), नरेंद्र राजपूत (568), आरक्षक मोहित भाटी (448), संतोष (668), जितेंद्र (95), मोनू उईके (543)।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Debate: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बीच वाद-विवाद शुरू

Debate: दिल्ली में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री रेखा...

Marriage: जानिए शादी करने की सही उम्र क्या है?

Marriage: देर से शादी करने के फायदे और नुकसान दोनों हैं, और...

Dowry: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

Dowry: धौलपुर(ई-न्यूज)। दहेज की कु्रप्रथा को खत्म करने के लिए तमाम जागरूकता...

Vastu Tips: इन बर्तनों को किचन में उल्टा रखना पड़ेगा भारी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से की ऊर्जा का...