Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Encroachment: फव्वारा चौक से गांधी चौक रोड का हटाया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण
Uncategorized

Encroachment: फव्वारा चौक से गांधी चौक रोड का हटाया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण

फव्वारा चौक से गांधी चौक रोड का

Encroachment: मुलताई। नगर में प्रशासन द्वारा गुरुवार फव्वारा चौक से जय स्तंभ चौक का अतिक्रमण सख्ती से हटाया गया। एक दिन पूर्व उक्त मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मुनादी नपा द्वारा की गई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाओ टीम ने सक्रिय होकर चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वाले दुकानदारों का अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अतिक्रमण के संबंध में टीम के जीआर देशमुख ने बताया कि लोगों ने मार्ग पर पक्का अतिक्रमण किया गया है जिसे बुलडोजर मशीन से नाली पर काबिज अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया जिन्हें शासकीय कार्य में बाधा नहीं डालने की समझाइश दी गई। बताया जा रहा है कि नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद फव्वारा चौक से गांधी चौक मार्ग पर बेजा अतिक्रमण होने से मार्ग जहां बार बार अवरुद्ध होता है वहीं आवागमन भी प्रभावित होता है। मार्ग के दोनों ओर नालियों पर पक्का अतिक्रमण के बाद दुकानदार सामान रखकर अतिक्रमण करते हैं जिसके बाद वाहन खड़े होने से मार्ग से गुजरना मुहाल हो जाता है। इसके साथ ही दुकानों के सामने लोडिंग वहां खड़े रहने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है जिससे दो पहिया वाहनों को भी मार्ग बदलना पड़ता है। लंबे समय से मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग के बाद गुरुवार नपा अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...