Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Assault: लोकसभा में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा– ‘भ्रम फैलाकर सफल नहीं होंगे’
Uncategorized

Assault: लोकसभा में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा– ‘भ्रम फैलाकर सफल नहीं होंगे’

लोकसभा में अमित शाह का राहुल गांधी पर

Assault: नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। शाह ने भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रमों और कांग्रेस के संपर्क अभियानों की तुलना करते हुए कहा कि दोनों में “बड़ा अंतर” है।

“जनसंवाद और प्रबंधन में फर्क”

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में शाह ने कहा, “किसी कार्यक्रम का प्रबंधन करने और जनता से संवाद करने में बहुत अंतर होता है। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। तीन चुनाव हारने के बाद उनकी हताशा इतनी बढ़ गई है कि सामान्य निर्णय क्षमता राहुल गांधी ने खो दी है।”

गृह मंत्री ने दावा किया कि भाजपा का लोगों से सीधा संपर्क कांग्रेस की तुलना में कई गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा यूं ही सत्ता में नहीं बैठी है, बल्कि जनता से लगातार संवाद कर रही है।

संसद सुरक्षा पर सफाई

संसद में सीआईएसएफ की तैनाती पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि सदन की सुरक्षा व्यवस्था अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले यहां दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहते थे, अब सीआईएसएफ के जवान हैं।

शाह ने कहा, “जैसे ही वे संसद की सुरक्षा परिधि में आते हैं, उन्हें सीआईएसएफ या दिल्ली पुलिस का जवान नहीं माना जाता, बल्कि मार्शल माना जाता है। मार्शल सदन में तभी प्रवेश करते हैं जब अध्यक्ष उन्हें ऐसा करने के आदेश देते हैं।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...