Thursday , 16 October 2025
Home Uncategorized Awarded: आयुक्त के प्रयासों से खंडवा नगर निगम पुरस्कृत
Uncategorized

Awarded: आयुक्त के प्रयासों से खंडवा नगर निगम पुरस्कृत

आयुक्त के प्रयासों

मुख्यमंत्री ने प्रियंका सिंह को दिया पुरस्कार

Awarded: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल में लंबे समय तक पदस्थ रही सीएमओ श्रीमती प्रियंका सिंह ने अपनी कार्यशैली से नागरिकों को प्रभावित किया था। यही कारण है कि आज भी बैतूल में उनकी सराहना की जाती है। वर्तमान में श्रीमती प्रियंका सिंह खण्डवा नगर निगम की आयुक्त हैं और यहां भी उनकी कुशल कार्यशैली के चलते आज पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खण्डवा नगर निगम को पुरस्कृत करते हुए श्रीमती सिंह को पुरस्कार दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खंडवा नगर निगम को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पर्यावरण संरक्षण और जलसंरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा खंडवा नगर निगम को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नगर निगम द्वारा शहर में चलाए गए वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रभावशाली कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खंडवा नगर निगम ने बीते कुछ वर्षों में पर्यावरण सुधार की दिशा में कई योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। शहर के विभिन्न इलाकों में हज़ारों की संख्या में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का दायित्व नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली एक जन-जागरूकता है और खंडवा नगर निगम ने इसे आदर्श रूप में प्रस्तुत किया है। निगम द्वारा शहर में हज़ारों वृक्षों का रोपण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर बॉडीज़ का संरक्षण, और जन-सहभागिता आधारित अभियानों के माध्यम से पर्यावरण को सहेजने का कार्य किया गया। खंडवा नगर निगम की आयुक्त प्रियंका सिंह ने इस उपलब्धि को नगरवासियों की सहभागिता और टीम के समर्पण को समर्पित किया और कहा कि यह पुरस्कार भविष्य के लिए एक प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Conference:हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी: शिक्षा मंत्री

आत्म निर्भर भारत संकल्प विषय पर हुआ सम्मेलन Conference: बैतूल। भारतीय जनता...

Sports Festival: नियमित खेलने से रहते हैं स्वस्थ: खण्डेलवाल

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हुआ आयोजन Sports Festival: बैतूल। आज स्थानीय...

Bumper speed:चांदी 1.75 लाख रुपये किलो तक पहुंची कीमत

निवेशकों के लिए क्या है संकेत? Bumper speed: इस साल चांदी के...

Big decision: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मंदिरों के चढ़ावे का पैसा अब सरकारी योजनाओं पर खर्च नहीं होगा

Big decision: शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार अब मंदिरों में मिलने वाले दान...