Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Beating: आठनेर में तनाव: दो समुदाय के बीच मारपीट
Uncategorized

Beating: आठनेर में तनाव: दो समुदाय के बीच मारपीट

आठनेर में तनाव: दो समुदाय के बीच

नाराज लोगों ने आठनेर बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

Beating: आठनेर। आज वाहन को लेकर दो समुदाय के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया जिसके बाद आठनेर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। लोगों ने आठनेर बंद कर जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही भैंसदेही एसडीओपी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी आठनेर पहुंचे हैं। स्थिति में पर नजर बनाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आठनेर निवासी पिंटू साहू, हिडली निवासी मुन्ना लहरपुरे सहित एक हिंदु महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मुन्ना लहरपुरे खरीददारी के लिए आठनेर आए हुए थे और जब वापस जा रहे थे तब एक दुकान पर पार्सल उतारने आया पिकअप वाहन खड़ा था। इस वाहन को हटाने के लिए मुन्ना लहरपुरे ने बोला तो इसके बाद इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

कुछ लोगों ने मुन्ना के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद पिंटू साहू और महिला बीच बचाव करने गए तो इनके साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि अन्य समुदाय के लोगों पर मारपीट का आरोप है। इस मामले को लेकर एसपी वीरेंद्र जैन से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि शॉपिंग करने आए कुछ लोगों के साथ मारपीट की सूचना मिली है इसको लेकर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...