Monday , 18 May 2026
Home Uncategorized Action: बिना मंडी शुल्क के महाराष्ट्र जा रहा गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा गया
Uncategorized

Action: बिना मंडी शुल्क के महाराष्ट्र जा रहा गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा गया

बिना मंडी शुल्क के महाराष्ट्र जा

Action: मुलताई। बुधवार रात मंडी अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना मंडी शुल्क चुकाए महाराष्ट्र की ओर जा रहे गेहूं से भरे ट्रक को पकड़ लिया। कार्रवाई मुलताई-नागपुर फोरलेन मार्ग पर की गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MH-40-CD-6464 नागपुर की दिशा में जा रहा था। मंडी टीम ने जब उसे रोका और टैक्स के दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने स्वयं स्वीकार किया कि उसके पास टैक्स से संबंधित कागजात नहीं हैं। मौके पर मंडी अधिकारियों ने पंचनामा तैयार किया

मंडी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक में लगभग 350 क्विंटल गेहूं भरा हुआ था, जो बिना दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था। इसे अवैध परिवहन की श्रेणी में माना गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमित मंडी शुल्क के साथ पेनल्टी लगाकर वसूली की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 8 बजे ग्राम चिचंडा के पास सूचना के आधार पर की गई। मंडी टीम ने ट्रक का पीछा कर उसे रोका और जांच की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...