Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul news:शराब कारोबार में अब कॉम्पटीशन हो जाएगा खत्म?
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Betul news:शराब कारोबार में अब कॉम्पटीशन हो जाएगा खत्म?

लाटरी में तीन समूह के हुए ठेके,अभी तक 17 समूह का हुआ निष्पादन

बैतूल: गुरुवार को लॉटरी के माध्यम से तीन समूह का ठेका हुआ है जिसमें प्रताप वार्ड सनरन स्पिरिट प्रा.लिमि.,बगडोना रितेश मालवीय,सारणी वैष्णवी ग्रुप को मिला है।

14 समूह का हुआ नवीनीकरण

आबकारी विभाग का 82.5 प्रतिशत का निष्पादन हो गया है । 14 समूह का पहले नवीनीकरण हो गया था जिसमें चिचोली रितेश मालवीय,शाहपुर मनीष जाट , आठनेर विनोद इंगले,सवालमेंदा विनोद इंगले,भैंसदेही श्रीमती सुनीता शिवहरे,सलवार्डी सनरन स्प्रिट,रायआमला और दुनावा वैष्णवी ट्रेड्स,चिचिंडा वैष्णवी ट्रेड्स,बोरदेही श्रीमती सुनीता शिवहरे,आमला रितेश मालवीय,पंखा समूह जितेंद्र सिंह परिहार
,बैतूल बाजार समूह श्रीमती सुनीता शिवहरे,खेड़ी श्रीमती सुनीता शिवहरे शामिल है।

तीन दुकान होंगी बंद,दो के होना है टेंडर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के पवित्र स्थानों पर शराब दुकान बंद करने का निर्णय लिया था ,जिसके तहत पवित्र नगरी मुलताई की तीन शराब दुकान 1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे ।वहीं बैतूल के गंज समूह और कोठी बाजार समूह के ठेकेदारों ने नवीनीकरण में रुचि नहीं दिखाई और गुरुवार की लॉटरी में इन समूह के लिए आवेदन नहीं किया गया। इसलिए अब इन दोनों समूह के टेंडर होंगे। अभी तक 17 समूह के निष्पादन में 208 करोड़ रुपए की राशि सरकार को मिलेगी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...