Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Betul News: शुगर लेवल गिरने से बाथरूम में गिरी महिला की मौत
Uncategorized

Betul News: शुगर लेवल गिरने से बाथरूम में गिरी महिला की मौत

शुगर लेवल गिरने से बाथरूम में गिरी

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम

Betul News: बैतूल। शुगर लेवल गिरने से घर के बाथरूम में गिरी 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता पति गुलाबराव सातपुते (निवासी अमदर) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि सुनीता को शुगर और बीपी की समस्या थी। 24 अक्टूबर को अचानक उनका शुगर लेवल गिरने से संतुलन बिगड़ गया और वे बाथरूम में गिर पड़ीं। हादसे में उनके बाएं पैर में अंदरूनी चोट आई थी।

गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां दो दिन तक उनका इलाज चला। रविवार रात हालत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। सुनीता अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...