Saturday , 6 December 2025
Home बैतूल आस पास Betul news:स्कूल के पीछे पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Betul news:स्कूल के पीछे पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला

क्षेत्र में मचा हड़कंप

चोपना। क्षेत्र के शक्तिगढ़ हाई स्कूल के पीछे एक 15 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान अदित्य शील पिता निमाई शील, उम्र 15 वर्ष, निवासी गांधीग्राम के रूप में हुई है। वह कक्षा 9वीं का छात्र था और शक्तिगढ़ हाई स्कूल में पढ़ाई करता था।

जानकारी के अनुसार, अदित्य दोपहर में भोजन के लिए घर गया था, लेकिन वापस स्कूल नहीं लौटा। बाद में स्कूल के पीछे पेड़ पर उसका शव लटका मिला। प्राचार्य ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...

Betul news:करंट लगने से लाइनमैन बिजली पोल से सड़क पर गिरा

सराफा मार्केट में हुआ हादसा आमला। नगर में देर शाम बस्ती क्षेत्र...

Betul news:शंकर नगर के प्राचीन श्री माता मंदिर में हुआ कन्या पूजन

हैदराबाद से पहुंचे दिव्य ज्योति नमन गर्ग ने किया विशेष श्रृंगार उपहार...