Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Cold: देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर, कई राज्यों में पारा 5 डिग्री से नीचे
Uncategorized

Cold: देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर, कई राज्यों में पारा 5 डिग्री से नीचे

देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर,

घना कोहरा, स्कूल बंद; फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Cold: नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही सर्द हवाओं ने पूरे देश को ठंड की चपेट में ले लिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालात इतने खराब हैं कि कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

कोहरे का असर: स्कूल बंद, टाइम बदला

ठंड और कोहरे के चलते कई राज्यों में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वहीं कुछ जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश में कोहरे का सीधा असर हवाई और रेल सेवाओं पर पड़ा है—

  • 20 फ्लाइट्स प्रभावित
  • 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं

जयपुर में हालात और गंभीर हैं, जहां आज विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। इसके चलते 8 फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं।

भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • भोपाल में जनवरी की ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।
  • छिंदवाड़ा में बुधवार को तापमान 2 डिग्री तक गिर गया।
  • दमोह, गुना और मुरैना में ओस जमने लगी है।

कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फ और शीतलहर

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड में हालात बेहद सख्त हैं—

  • तापमान माइनस 9 डिग्री तक पहुंच गया
  • कई जगह पाइपलाइनों में पानी जम गया है

ठंड से पक्षियों की मौत

कड़ाके की ठंड का असर इंसानों के साथ-साथ जीव-जंतुओं पर भी दिखने लगा है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुछ इलाकों में ठंड के कारण पक्षियों की मौत की खबरें सामने आई हैं। खेतों और घरों के आसपास जालों पर जमी ओस की बूंदें सुबह मोतियों की तरह चमकती दिखीं, जो रात की भीषण ठंड की गवाही दे रही थीं।

अलाव बना सहारा, राहत के आसार कम

लगातार गिरते तापमान से बुजुर्गों, बच्चों और पशु-पक्षियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के समय ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...