Monday , 2 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। गाय से दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनाव हो गया और आक्रोशित हिन्दूवादी संगठनों ने तीन दुकानें जलाकर तोडफ़ोड़ की है। जलाई गई दुकानों में दो पंचर की और एक रेडियो की दुकान थी। पुलिस ने फायर बिग्रेड से जहां दुकानों की आग पर काबू पा लिया है वहीं चर्चा है कि अब्बू नाम के आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी. दूर दामजीपुरा की है। घटना के बाद से तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आरोपी को लिया हिरासत में

जानकारी के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद सुबह 10 बजे से ही बवाल शुरू हो गया था। आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले आरोपी की दुकान में आग लगा दी। इसके बाद पास की एक अन्य दुकान में भी तोडफ़ोड़ कर आगजनी कर दी। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में गुस्सा भडक़ उठा और आसपास के जिलों से भी लोग दामजीपुरा पहुंचने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं मोहदा थाना प्रभारी वी.के. मौर्य ने बताया कि जिस युवक पर आरोप है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि मामले के इतने बड़े रूप लेने का अंदेशा नहीं था।

इनका कहना…
मैं इस समय हरदा में हूं। एसडीओपी ने बताया है कि पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। टीआई भी वहां मौजूद है। अभी की स्थिति कंट्रोल में है। दुकानों की आग भी फायर बिग्रेड से बुझा दी गई है।
श्रीमती कमला जोशी, एएसपी, बैतूल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...

Betul news:स्कूल के पीछे पेड़ पर छात्र का शव लटका मिला

क्षेत्र में मचा हड़कंप चोपना। क्षेत्र के शक्तिगढ़ हाई स्कूल के पीछे...