Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Betul news: जहर खाने से महिला की मौत
Uncategorized

Betul news: जहर खाने से महिला की मौत

जहर खाने से महिला की मौत

काफी समय से बीमारी से थी पीड़ित 

Betul news: बैतूल। जिला मुख्यालय के महावीर वार्ड में एक 38 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे गंभीर हालत में बैतूल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला काफी समय से बीमारी से पीडि़त भी थी। फिलहाल जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राखी पति चैतन्य शुक्ला उम्र 38 वर्ष निवासी महावीर वार्ड बैतूल, महिला बुधवार घर में अकेली थी जहां महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया महिला के पति चैतन्य शुक्ला सेज यूनिवर्सिटी में कार्यरत है जो बैतूल जिले का काम देखते हैं। बुधवार दोपहर अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी उल्टी कर रही है इसके बाद महिला को उनके पति ने गंभीर हालत में बैतूल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला काफी समय से बीमारी से पीडि़त भी थी उन्होंने क्यों जहर खाया है इसका कारण उन्हें भी नहीं पता है। फिलहाल शव का गुरुवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला ने किन कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...