Monday , 2 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul News – उपयंत्री आरएस खरे का निधन
बैतूल आस पास

Betul News – उपयंत्री आरएस खरे का निधन

बैतूल Betul News – जल संसाधन विभाग में पदस्थ उपयंत्री रघुवीर सिंह खरे का निधन हो गया है। श्री खरे वर्तमान में जल संसाधन विभाग छिंदवाड़ा में उपयंत्री के पद पर पदस्थ थे। इसके पहले बैतूल जिले में उन्होंने सेवाएं दी हैं। पत्रकार अतिन खरे एवं लेखिका आयुषी खरे के पिता रघुवीर सिंह खरे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे और उनका इलाज नागपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिवदेह को देर रात बैतूल लाया और उनके अंतिम संस्कार के लिए गृह जिले गुना ले जाया गया।

आज उनका गुना में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर से अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, व्यापारियों, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों, परिजनों, सामाजिक बंधुओं में शोक व्याप्त है। सांध्य दैनिक खबरवाणी की ओर से भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित है। 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...