Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Big decisions: कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: लाडली बहनों को ₹1500, सोलर रूफटॉप योजना
Uncategorized

Big decisions: कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: लाडली बहनों को ₹1500, सोलर रूफटॉप योजना

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: लाडली

ओंकारेश्वर प्रोजेक्ट के लिए ₹250 करोड़ की स्वीकृति

Big decisions: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सोलर रूफ टॉप योजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले के शासकीय भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इनसे उत्पन्न बिजली का उपयोग सरकारी भवनों में ही किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए टेंडर जिलेवार जारी किए जाएंगे।


👩‍🦰 लाडली बहनों को अब ₹1500 प्रतिमाह

राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश की करीब 1.26 करोड़ लाडली बहनों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव इस बढ़ी हुई राशि का अंतरित भुगतान 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगें।


🕉️ ओंकारेश्वर परियोजना को ₹250 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी

कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा और वेदांत संग्रहालय परियोजना के लिए ₹250 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है।
यह परियोजना राज्य सरकार की प्रमुख सांस्कृतिक पहल है, जिसके तहत ओंकारेश्वर को ‘आध्यात्मिक और वैदिक ज्ञान केंद्र’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।


🌾 किसानों को भावांतर योजना का भुगतान 13 नवंबर से

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री भावांतर योजना के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और मॉडल रेट के बीच के अंतर की राशि 13 नवंबर से भुगतान की जाएगी
मॉडल रेट प्रतिदिन सुबह 6 बजे घोषित किए जा रहे हैं


⚖️ मांधाता में सिविल न्यायालय के लिए पद सृजन

कैबिनेट ने मांधाता (ओंकारेश्वर) में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है, जिससे क्षेत्र में न्यायिक सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...