Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Big gift: बड़ी सौगात: माचना नदी पर 18.43 करोड़ की लागत से बनेगा 4-लेन ब्रिज
Uncategorized

Big gift: बड़ी सौगात: माचना नदी पर 18.43 करोड़ की लागत से बनेगा 4-लेन ब्रिज

बड़ी सौगात: माचना नदी पर 18.43

20–25 साल पुरानी मांग होगी पूरी

Big gift: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहरवासियों के लिए बड़ी राहत और विकास की सौगात सामने आई है। बैतूल–खेड़ी मार्ग पर माचना नदी पर 18.43 करोड़ रुपए की लागत से 4-लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय राज्यमंत्री (जनजातीय मामले) दुर्गादास उईके और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा किया गया।

वर्षों पुरानी मांग हुई साकार

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि विधायक हेमंत खंडेलवाल के सतत प्रयासों से बैतूलवासियों को माचना नदी पर पुल की बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्व. विजय खंडेलवाल द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों की परंपरा आज भी निरंतर आगे बढ़ रही है।
वहीं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह पुल बैतूलवासियों की 20 से 25 साल पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है।

बढ़ाई गई लागत और चौड़ाई

विधायक ने बताया कि पहले पुल की प्रस्तावित लागत और चौड़ाई कम थी, लेकिन जनभावना और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लागत को 6 करोड़ से बढ़ाकर 18 करोड़ रुपए किया गया। साथ ही पुल की चौड़ाई 30 फीट से बढ़ाकर 60 फीट कर दी गई है। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, उद्योग, खेल, पर्यटन, चिकित्सा और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर बैतूल को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

18 माह में बनेगा 4-लेन पुल

एसडीओ ब्रिज गिरीश हिंगवे ने जानकारी दी कि पुल की तकनीकी लागत 10.80 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। यह पुल 100 मीटर लंबा और 18.50 मीटर चौड़ा होगा तथा इसे 4-लेन स्वरूप में तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

यह पुल न सिर्फ बैतूल शहर, बल्कि घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही और आठनेर की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। साथ ही यह भविष्य के फोरलेन मार्गों से जुड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। पुल के जरिए हरदा–इंदौर हाईवे और भोपाल–नागपुर हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी संभव होगी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...