Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Blackout: 5 शहरों में आज मॉक ड्रिल, शाम 7:30 बजे से रहेगा ब्लैकआउट
Uncategorized

Blackout: 5 शहरों में आज मॉक ड्रिल, शाम 7:30 बजे से रहेगा ब्लैकआउट

5 शहरों में आज मॉक ड्रिल, शाम

जनता से अपील: घबराएं नहीं, यह केवल अभ्यास है

Blackout: भोपाल — केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज मध्यप्रदेश के 5 शहरों में एक साथ मॉक ड्रिल की जा रही है। राजधानी भोपाल में यह मॉक ड्रिल शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत नागरिकों को अलर्ट रहने और सहयोग करने की अपील की गई है।


मुख्य बिंदु: मॉक ड्रिल की रूपरेखा

  • समय: आज शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक
  • ब्लैकआउट अवधि: 7:30 PM से 7:42 PM
  • रेड अलर्ट साइरन: ब्लैकआउट की शुरुआत का संकेत
  • ग्रीन अलर्ट साइरन: सामान्य स्थिति बहाल होने का संकेत

जनता से अपील: क्या करें ब्लैकआउट के दौरान?

  • घर, दुकान, ऑफिस की सभी लाइटें बंद करें
  • वाहनों की हेडलाइट और बैकलाइट बंद करें
  • कोई अफवाह न फैलाएं और न घबराएं
  • यह केवल अभ्यास (मॉक ड्रिल) है, वास्तविक आपदा नहीं

ड्रिल में शामिल होंगी ये एजेंसियां:

  • होमगार्ड
  • एनडीआरएफ (NDRF)
  • एसडीईआरएफ
  • स्थानीय पुलिस बल

ये एजेंसियां आपात स्थिति में:

  • घायलों को निकालने
  • सरकारी/गैर-सरकारी इमारतों की सुरक्षा
  • सायरन और सूचना प्रणाली का परीक्षण
    जैसी गतिविधियों को मॉक ड्रिल के रूप में करेंगी।

भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम से एयर रेड अलर्ट पर नजर

  • ऑनलाइन सिस्टम से एयर रेड सूचना का अभ्यास
  • शहर के दो क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थिति बनाई जाएगी

राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का हिस्सा

  • देश के 244 सिविल डिफेंस जिलों में आज यह अभ्यास हो रहा है
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों की संवेदनशीलता के आधार पर जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा
  • भोपाल, राज्य का कैटेगरी-1 सिविल डिफेंस जिला

सीएम ने की मॉक ड्रिल की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, और कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल रहे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decisions: 8 साल बाद खुल सकती है पदोन्नति की राह, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

अप्रैल में आ सकता है बड़ा फैसला, विभागों ने शुरू की तैयारी...

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...