Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Blast: बैटरी चालित ट्राईसाइकिल में धमाका, दिव्यांग युवक की मौके पर मौत
Uncategorized

Blast: बैटरी चालित ट्राईसाइकिल में धमाका, दिव्यांग युवक की मौके पर मौत

बैटरी चालित ट्राईसाइकिल में

Blast: सारनी। नगर के जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक-4 में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बैटरी से चलने वाली ट्राईसाइकिल में अचानक हुए ब्लास्ट से दिव्यांग युवक सुनील लोखंडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील रोज़ की तरह अपनी ट्राईसाइकिल से घर से निकले थे। जब वे जय स्तंभ के सामने पुलिया के पास पहुंचे, तभी ट्राईसाइकिल की बैटरी में तेज धमाका हुआ और वाहन में आग लग गई। अंधेरा होने के कारण आसपास के लोगों को शुरुआत में स्थिति का अंदाजा नहीं हुआ और आग को कचरा जलना समझकर नजरअंदाज कर दिया गया। बाद में जब तेज बदबू फैली तो दुकानदारों ने पास जाकर आग बुझाई, लेकिन तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी प्रियंका करचाम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि सुनील को यह बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिली थी और यह करीब चार साल से बिना किसी नियमित मेंटेनेंस के चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बैटरी की खराब हालत ही हादसे का कारण बनी।

यह घटना इलेक्ट्रिक वाहनों की समय-समय पर जांच और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खतरों को उजागर करती है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस तरह के वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षित उपयोग को लेकर ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...