Tuesday , 10 March 2026
Home बैतूल आस पास breaking news:रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

breaking news:रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव

प्रेम पसंग का जताया जा रहा संदेह, हरदा जिले की है युवती

बैतूल। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बरतपुर के पास रेलवे के डाऊन ट्रैक पर एक युवक और एक युवतीका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस को तडक़े साढ़े 3 बजे मिली थी। पुलिस और जीआरपी घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को पीएम के लिए भिजवाया है।
डाऊन ट्रैक पर मिले दोनों के शव
पुलिस ने बताया कि जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात बड़ा हादसा सामने आया है। नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर एक युवक और युवती के कटे हुए शव मिले हैं। घटना की जानकारी लगते ही शाहपुर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
आत्महत्या का नजर आ रहा मामला
शाहपुर टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार परते के रूप में हुई है, जबकि युवती हरदा जिले की निवासी बताई जा रही है। दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षिप्त हालत में बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास मिले हैं। बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब 2 बजे की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है या आत्महत्या।
दो दिनों से लापता थी युवती
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को बुलवाया है और उनकी मौजूदगी में शवों की शिनाख्त की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि युवती दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया है जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...