Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Broken locks: नागपुर रोड पर शो रुम और दुकान के टूटे ताले
Uncategorized

Broken locks: नागपुर रोड पर शो रुम और दुकान के टूटे ताले

नागपुर रोड पर शो रुम और दुकान के

नगदी के उड़े चोर,पुलिस गश्त पर खड़े हुए सवाल

Broken locks: मुलताई। नागपुर रोड पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक शोरूम सहित दुकान को निशाना बनाया। चोर नगदी के साथ टीवी शोरूम से सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा के के गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर रोड पर स्थित आकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के राजेश कवडक़ार की दुकान से चोर तीन दिन की कमाई के साथ सीसीटीवी का डीवीआर ले गए। चोरों ने दुकान का शटर तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। इधर गल्ला व्यापारी सुभाष साहू की दुकान से चोरों ने शटर का कुंदा तोडक़र प्रवेश किया। यहां से लगभग 6,000 रुपए के सिक्के चोरी हुए। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक दुकान के ताले तोडऩे के बाद शटर की दूसरी ओर का कुंदा तोडक़र शटर उठा लिया, वहीं आकाश इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में एक तरफ का ताला तोडऩे के बाद शटर डेढ़ फीट ऊपर उठकर दुकान में घुसकर चोरी की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...