Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Cannabis: दक्षिण एक्सप्रेस से 25 किलो गांजा बरामद
Uncategorized

Cannabis: दक्षिण एक्सप्रेस से 25 किलो गांजा बरामद

दक्षिण एक्सप्रेस

Cannabis: जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 12721 दक्षिण एक्सप्रेस से 25 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.55 लाख आंकी गई है। यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक भोपाल राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर ट्रेनों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

जांच के दौरान, मलकापुर स्टेशन के पास गार्ड ब्रेक से लगे दूसरे जनरल कोच में सीट नंबर 41 और 50 पर रखे दो काले पिट्ठू बैग संदिग्ध पाए गए। यात्रियों से पूछताछ करने पर भी बैग का कोई मालिक सामने नहीं आया। बैतूल स्टेशन पर दोनों बैग उतारे गए, जिनमें से पीली टेप में लिपटा गीला गांजा मिला। मौके पर पंचनामा बनाकर गांजे को जब्त कर लिया गया, और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद पाटील, सउनि अन्नीलाल, प्रआर दिलीप रघुवंशी, आरक्षक संदीप जगदेव, आरपीएफ निरीक्षक राजेश बनकर, सउनि दीपक कुमार, आरक्षक नीरज और विनोद बोरखर की अहम भूमिका रही।

यह घटना ट्रेनों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते मामलों की ओर संकेत करती है, जिससे निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...