Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Chardham Yatra: देशभर में मानसून का कहर: उत्तराखंड में बादल फटा, चारधाम यात्रा रोकी गई
Uncategorized

Chardham Yatra: देशभर में मानसून का कहर: उत्तराखंड में बादल फटा, चारधाम यात्रा रोकी गई

देशभर में मानसून का कहर: उत्तराखंड

Chardham Yatra: नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि इस बार मानसून 9 दिन पहले ही देशभर में फैल गया है, जबकि आमतौर पर यह प्रक्रिया 8 जुलाई तक पूरी होती है। इसके चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं और अलर्ट जारी किए गए हैं।


उत्तराखंड में सबसे गंभीर हालात

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने की घटना में एक निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे 8 से 9 मजदूर लापता हो गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी, और अलकनंदा एवं सरस्वती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।


केरल में बांधों के गेट खोले, लहरों की चेतावनी

दक्षिण भारत के केरल राज्य में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों के बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के मुताबिक, केरल के तटीय इलाकों में 2 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।


दिल्ली-NCR, राजस्थान, और एमपी में अलर्ट

दिल्ली-NCR में सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भारी वर्षा और बिजली गिरने का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के कई जिलों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मध्य प्रदेश में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की वजह से ग्रामीण इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।


बिहार, झारखंड, बंगाल में बिजली का खतरा

पटना, रांची और कोलकाता समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।


पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं।


गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में भी अगले 6 दिन भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गोवा, कोंकण क्षेत्र, मुंबई, पुणे, गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिणी जिलों में लगातार 6 दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।


IMD और प्रशासन की अपील

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों, जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...