Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Cleanliness: नप अध्यक्ष की कार्ययोजना से स्वच्छता की दिशा में चमक रहा शहर
Uncategorized

Cleanliness: नप अध्यक्ष की कार्ययोजना से स्वच्छता की दिशा में चमक रहा शहर

नप अध्यक्ष की कार्ययोजना

Cleanliness: भैंसदेही। नगर का नाम आज नगरीय निकायों में पहले पायदान पर है। भैंसदेही को इस ऊंचाई पर लाने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सिंह किलेदार की बेहतर कार्य योजना और पूर्व सीएमओ की शानदार कार्यप्रणाली को लोग मानते हैं। वर्तमान सीएमओ रीना राठौर द्वारा भी भैंसदेही में स्वच्छता को लेकर और बेहतर व्यवस्थाएं बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
वर्तमान सीएमओ का कहना है कि स्वच्छता की दिशा में बेहतर काम के लिए जनता का सहयोग भी जरूरी है। भैंसदेही के लोग भी जागरूक है और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यही कारण है कि भैंसदेही स्वच्छता की दिशा में आने वाले समय में और बेहतर रिजल्ट देगा। इसके लिए सभी संकल्पित है।
पार्षदों की बात करें तो उनका मानना है कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छता हो या विकास कार्य हो। बेहतर काम किए जा रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि जनता के हित में जिस तरह से एक के बाद एक नगर परिषद द्वारा निर्णय लिए जा रहे हैं। यह आने वाले समय में भैंसदेही को नई दिशा और नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।
जनता का सहयोग जरूरी
भैंसदेही नगरीय निकायों में पहले पायदान पर है। इस बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर काम के लिए नगर परिषद अध्यक्ष मार्गदर्शन और सीएमओ की बेहतर कार्ययोजना से भैंसदेही स्वच्छता की दिशा में नए आयम गढऩे को तैयार है। नगर परिषद अध्यक्ष नीष सोलंकी ने नगर की जनता से अपील करते कहा है कि स्वच्छता को लेकर सभी अपना अमूल्य योगदान नप को दें ताकि वे भैंसदेही को स्वच्छता की दिशा में नई ऊंचाइयों पर ले जा सके। नगर परिषद सीएमओ रीना राठौन का कहना है कि हम पूरी तरह से नगर और शासन की योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...