Friday , 2 January 2026
Home Uncategorized Cold: पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का असर, मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
Uncategorized

Cold: पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का असर, मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का असर, मध्यप्रदेश में

Cold: भोपाल। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों तक पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक बर्फबारी और खराब मौसम बना रहेगा, जिससे ठंडी और बर्फीली हवाएं मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रवेश कर रही हैं।

इसका असर यह है कि मध्यप्रदेश में जहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है, वहीं कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

शहडोल जिले का कल्याणपुर रविवार (21 दिसंबर) को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—

  • उमरिया: 4.7°C
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम): 4.8°C
  • खजुराहो (छतरपुर): 6.0°C
  • मलाजखंड (बालाघाट): 6.1°C

वहीं गुना, नर्मदापुरम, राजगढ़ और बड़वानी के तालुन में राज्य का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रीवा-जबलपुर समेत 20 शहरों में कोहरे का अलर्ट

प्रदेश में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी तेज हो गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी और पूर्वी मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है।
ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और जबलपुर संभाग के जिलों में धुंध और कोहरे का प्रकोप बना हुआ है।

रविवार को रीवा, सतना, ग्वालियर और खजुराहो में घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक सिमट गई।
वहीं दतिया, नौगांव (छतरपुर) और सीधी में मध्यम कोहरा देखा गया। शहडोल और सिवनी में लोगों को कोल्ड वेव का सामना करना पड़ा।

20 जिलों के लिए कोहरा अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है—

ऑरेंज अलर्ट (घना कोहरा):
दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

यलो अलर्ट (धुंध/कोहरा):
अशोकनगर, शिवपुरी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर और मैहर।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्कता बरतने, वाहन धीरे चलाने और कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Harsh words: भाजपा के दिग्गज मंत्री के बिगड़े बोल

मीडियाकर्मी से मंत्री द्वारा की अभद्रता पर भाजपा की कार्यवाही का इंतजार...

Betulwani Exposed: कब होगी बैतूल पर नजरें इनायत रेलवे मंत्रालय की?

प्रदेश के अन्य जिलों में ट्रेनों के स्टापेज पर हो रहे आदेश...

Sign: प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर बंधा काला धागा: आस्था, साधना और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

Sign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

Housefull: नए साल पर कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानियों की रिकॉर्ड भीड़

4 जनवरी तक जंगल सफारी हाउसफुल Housefull: मंडला। नए साल और शीतकालीन...